28 दिसंबर। केएल राहुल इन दिनों अपने खाली समय में अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथि‍या शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। अथि‍या शेट्टी और केएल राहुल की एक फोटो फिर से वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक आर्टिफिशियल टेलीफोन बूथ में नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

अथि‍या शेट्टी और केएल राहुल  के बीच अफेयर की खबरें काफी दिनों से चल रही है। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात को माना नहीं है। लेकिन रह- रहकर दोनों के साथ वाली फोटो सोशल साइट्स पर काफी वायरल होते रहती है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल ने फॉर्म में जबरदस्त वापसी की है। अब केएल राहुल अगले साल श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार