2 सितंबर। इग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जोस बटलर ने विकेटकीपिंग की भूमिका पर साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो के साथ प्रतिद्वंद्विता से साफ इनकार कर दिया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, बटलर ने कहा कि उनका ध्यान अपनी टीम के लिए विकेटकीपिंग मामले में पहली पसंद बनने पर नहीं है।

Advertisement

स्कोरकार्ड 

उल्लेखनीय है कि उंगली की चोट के कारण बेयरस्टो चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नहीं हो सके और ऐसे में विकेटकीपर की भूमिका बटलर को सौंपी गई। 

बेयरस्टो का कहना है कि वह अपनी चोट से उबरकर जल्द से जल्द विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालना चाहते हैं। ऐसे में बटलर ने कहा कि उनके और बेयरस्टो के बीच इस भूमिका को लेकर कोई होड़ नहीं है। 

बटलर ने कहा, "न ही मेरी और न ही जॉनी की ओर से विकेटकीपिंग को लेकर हम दोनों के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता है। यह कभी परेशानी रही ही नहीं।" दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर इस मैच में विकेटकीपर की भूमिका के लिए बेयरस्टो फिट नहीं थे। उनके लिए यह काफी निराशाजनक था, क्योंकि पिछले कुछ वर्षो में बेहतरीन रही है। जो भी हो रहा है, उससे मुझे और बेयरस्टो को कोई फर्क नहीं पड़ता।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार