BAN vs WI T20I: वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश के टूर पर है जहां वो वनडे सीरीज के बाद अब सोमवार, 27 अक्टूबर से मेजबान देश के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज (BAN vs BAN T20 Series) खेलने वाले हैं। गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज की स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव हुआ और टीम में 18 इंटरनेशनल खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर को जगह मिली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में ये बताया है कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में ऑलराउंडर खैरी पियरे को शामिल किया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि खैरी पियरे को अचानक टी20 स्क्वाड में इसलिए चुना गया है क्योंकि टीम के दो स्टार गेंदबाज़ शमर जोसेफ और जेदिया ब्लेड्स चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। यही वज़ह है कैरेबियाई टीम की स्क्वाड में 15 नहीं, बल्कि सिर्फ 14 ही खिलाड़ी मौजूद हैं।

बात करें अगर 34 वर्षीय खैरी पियरे के रिकॉर्ड की तो इस बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ ने कैरेबियाई टीम के लिए अब तक 2 टेस्ट, 6 वनडे और 10 टी20I यानी कुल 18 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में खैरी पियरे के नाम 10 मैचों की 5 इनिंग में 17 रन और कुल 7 विकेट दर्ज हैं।

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की स्क्वाड

शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाज़े, एकीम अगस्टे, रॉस्टन चेज़, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अमीर जांगू, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, रेमन साइमंड्स, खैरी पियरे।

Advertisement

टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की स्क्वाड (पहले दो टी20 मैचों के लिए)

Also Read: LIVE Cricket Score

लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन ईमॉन, सैफ हसन, तोहीद हृदय, जाकिर अली, शमिम हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब, तस्किन अहमद, शोरीफुल इस्लाम। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार