पुणे, 27 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शनिवार को भारत को 44 रनों से हरा दिया। इसी के साथ विंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। गुवाहाटी में खेला गया पहला वनडे भारत के नाम रहा था जबकि विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम 47.4 ओवरों में 240 रन ही बना सकी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया। कोहली के बाद शिखर धवन (35) टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए मार्लन सैमुएल्स ने तीन विकेट अपने नाम किए। जेसन होल्डर, ओबेड मैक्कोय और एशले नर्स को दो-दो सफलताएं मिलीं।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने शाई होप के 94 और अंत में एशेल नर्स की पारी के दम पर 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रनों का स्कोर खड़ा किया था। होप ने शानदार पारी खेलते हुए 113 गेंदों में छह चौके और तीन चौकों की मदद से 95 रन बनाए। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

अंत में एशले नर्स ने 22 गेंदों में 40 रन बनाते हुए वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

उनके अलावा शिमरोन हेटमायेर ने 37, कप्तान जेसन होल्डर ने 32 केरन पावेल ने 21 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

भारत के लिए इस जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए। कुलदीप यादव के हिस्से दो विकेट आए। भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार