West Indies vs Nepal, 3rd T20I: अमीर जंगू (Amir Jangoo) के तूफानी अर्धशतक औऱ रेमन सिमंड्स (Ramon Simmonds) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने मंगलवार (30 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। हालांकि नेपाल ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहली बार ऐसा हुआ है जब नेपाल ने किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ सीरीज जीती है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 19.5 ओवर में 122 रन बनाए। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज कुशल भुर्तेल टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 29 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई लेकिन इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ औऱ 81 रन के अंदर पूरी टीम सिमट गई। बल्लेबाजी क्रम के आखिरी छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए रेमन सिमंड्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा जेडियाह ब्लेड्स ने 2 विकेट, कप्तान अकील हुसैन औऱ जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए जीत हासिल कर ली।  जंगू ने 45 गेंदों में नाबाद 74 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के जड़े। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक है।  वहीं एकीम ऑगस्टे ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के जड़कर नाबाद 41 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

रेमन सिमंड्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया औऱ कुशल भुर्तेल को  प्लेयर ऑफ द सीरीज। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार