वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 9वें मैच में कप्तान शाई होप (Shai Hope) और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के शतकों की मदद से नेपाल को 101 रन से हरा दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए इस मैच में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में नेपाल के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही निराश किया। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 339 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान शाई होप के बल्ले से निकले। उन्होंने 129 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 132 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 94 गेंद में 10 चौको और 4 छक्कों की मदद से 115 रन की शतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 216 (172) रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। वहीं ब्रैंडन किंग ने 42 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 32 रन का योगदान दिया। नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट ललित राजबंशी ने लिए। वहीं एक-एक विकेट करण के.सी, गुलसन झा, संदीप लामिछाने और दीपेंद्र सिंह ने लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 49.4 ओवर में 238 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन आरिफ शेख ने बनाये। उन्होंने 93 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा गुलसन झा ने 58 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित पौडेल ने 43 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको की मदद से 30 रन बनाये। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जेसन होल्डर ने चटकाए। वहीं कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ और अकील होसेन 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। काइल मेयर्स ने एक विकेट लिया। 

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, अकील होसेन। 

Also Read: Live Scorecard

नेपाल की प्लेइंग इलेवन: कुशाल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, गुलसन झा, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार