West Indies vs Pakistan, 2nd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने रविवार (10 अगस्त) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान वेस्टइंडीज ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 

Advertisement

बारिश से बाधित इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 37 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जिसमें हसन नवाज ने 30 गेंदों में नाबाद 36 रन, हुसैन तलत ने 32 गेंदों में 31 रन, अब्दुल्ला शफीक ने 40 गेंदों में 26 रन और सईम अयूब ने 31 गेंदों में 23 रन बनाए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स ने 3 विकेट, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज औऱ जेडियाह ब्लेड्स ने 1-1 विकेट लिया। 

वेस्टइंडीज को जीत के लिए  35 ओवर में 181 रन का लक्ष्य मिला। कैरेबियाई टीम की शुरूआत खराब रही और 48 रन के कुल स्कोर तक ब्रेंडन किंग, एविन लुईस और कीसी कार्टी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान शाई होप  ने शेरफेन रदरफोर्ट के साथ पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। होप ने 35 गेंदों में 32 रन और रदरफोर्ड ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। 

प्लेयर ऑफ द मैच रहे रोस्टन चेज ने 47 गेंदों में नाबाद 49 रन और जस्टिन ग्रीव्स ने 31 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली। जिसके चलते वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। 

पाकिस्तान के लिए हसन अली और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट और अबरार अहमद ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज का तीसरा औऱ निर्णायक वनडे मैच मंगलवार (12 अगस्त) को त्रिनिदाद में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार