Advertisement

New Zealand vs West Indies 1st Test Highlights: जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves), शाई होप (Shai Hope) और केमार रोच (Kemar Roach) के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते वेस्टइंडीज ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए पहले टेस्ट मैच को ड्रॉ कर दिया। इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में फिलहाल कोई टीम आगे नहीं है।

Advertisement

531 रन के असंभव से लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 163.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 457 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा चौथी पारी में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वेस्टइंडीज का यह प्रदर्शन तब आया जब पहले 4 विकेट सिर्फ 72 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे।

टॉप स्कोरर रहे जस्टिन ग्रीव्स ने पांचवें विकेट के लिए शाई होप के साथ 382 गेंदों में 196 रन और केमार रोच के साथ सातवें विकेट के लिए 409 गेंदों में 180 रन की नाबाद साझेदारी की।

ग्रीव्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाते हुए 388 गेंदों में नाबाद 202 रन बनाए, जिसमें 19 चौके जड़े। होप ने 234 गेंदों में 140 रन (15 चौके और 2 छक्के) की पारी खेली, वहीं रोच ने 233 गेंदों में नाबाद 58 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में जैकब डफी ने 3 विकेट, जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

इससे पहले चौथे दिन न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 466 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की थी और पहली पारी में मिली बढ़त के चलते मेहमान टीम के सामने विशाल लक्ष्य रखा। कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में रचिन रविंद्र ने 176 रन और कप्तान टॉम लैथम ने 145 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में केमार रोच ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 231 रन बनाए थे। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 167 रन पर सिमट गई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार