वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज लेंडल सिमंस (Lendl Simmons) ने अपनी ऑलटाइम टी-20 इलेवन चुनी हैं। अपनी इस टीम में सिमंस ने भारत औऱ वेस्टइंडीज के चार-चार, साउथ अफ्रीका के दो और अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी को जगह दी है। उन्होंने इस फॉर्मेट के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार लसिथ मलिंगा को नहीं चुना है। 

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में चुनी गई टीम में सिमंस ने बतौर ओपनर क्रिस गेल औऱ रोहित शर्मा को चुना है। इसके अलावा मिडल ऑर्डर में विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, कीरोन पोलार्ड को रखा है। एमएस धोनी को अपनी इस टीम का कप्तान और विकेटकीपर बनाया है।

Advertisement

ऑलराउंडर के तौर पोलार्ड के अलावा ड्वेन ब्रावो भी उनकी टीम में है। गेंदबाजी में उन्होंने दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को चुना है। स्पिन में राशिद खान और सुनील नारायण और तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के साथ कागिसो रबाडा।  

बता दें कि सिमंस 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे और उन्होंने टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम रोल निभाया था। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में उनका बल्ला नहीं चला। सुपर 12 राउंड के पहले दो मुकाबलों के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 

लेंडल सिमंस की ऑलटाइम टी-20 इलेवन

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, कीरोन पोलार्ड, एमएस धोनी,ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, कागिसो रबाडा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार