कप्तान हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) के ऑलराउंडर प्रदर्शन औऱ क़ियाना जोसेफ (Qiana Joseph) के अर्धशतक के दम पर वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को दुबई इंटरनेशऩल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच गई है और इंग्लैंड की टीम का सफर खत्म हो गया है। 2010 के बाद पहली बार हुआ है जब इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई । ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड औऱ साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड महिला टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जिसमें नैट साइवर-ब्रंट ने 50 गेंदों में पांच चौकों की बदौलत नाबाद 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लैचर ने 3 विकेट, कप्तान हैली मैथ्यूज ने 2 विकेट औऱ डिएंड्रा डॉटिन ने विकेट लिया। 

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 2 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जोसेफ ने 38 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के जड़े। जोसेफ को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मैथ्यूज ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का जड़ा।  दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 102 रन जोड़े। 

इंग्लैंड के लिए साइवर ब्रंट, सराहा ग्लेन और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार