वेस्टइंडीज की टीम इस साल जून से लेकर अगस्त के बीच साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। इस दौरान विंडीज की टीम चार टेस्ट, 15 टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी।

Advertisement

वेस्टइंडीज सबसे पहले साउथ अफ्रीका के साथ दो टेस्ट और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 10 जून से पहले टेस्ट सीरीज होगी। इसके बाद 26 जून से तीन जुलाई तक टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के बाद विंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज नौ से 16 जुलाई तक और वनडे सीरीज 20 से 24 जुलाई तक खेली जाएगी।

इसके बाद वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पांच टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। दोनों टीमों के बीच 27 जुलाई से तीन अगस्त तक पांच टी-20 मैचों की सीरीज और 12 अगस्त से 20 अगस्त तक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार