West Indies vs Australia 1st Test Day 1 Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पहले दिन के अंत तक 4 विकेट गवाकर 57 रन बना लिए हैं। मेजबान विंडीज अभी ऑस्ट्रेलिया से 123 रन पीछे है। पहले दिन के खेल में कुल 14 विकेट गिरे और सभी तेड गेंदबाजों के खाते में गए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और 16 रन कुल स्कोर तक दोनों ओपनर, क्रेग ब्रैथवेट (4) और जॉन कैम्पबेल (7) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कीसी कार्टी (20) ने ब्रेंडन किंग के साथ मिलकर पारी को थोड़ा संभाला। दिन का खेल खत्म होने पर किंग 23 रन और कप्तान रोस्टन चेज 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया है। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 56.5 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। यह पिछले 30 साल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप स्कोरर रहे ट्रैविस हेड, जिन्होंने 78 गेंदों में 59 रन बनाए। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 128 गेंदों में 47 रन और कप्तान पैट कमिंस ने 18 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

वेस्टइंडीज के लिए पह पारी में जेडन सील्स ने 5 विकेट, शमर जोसेफ ने 4 विकेट और जस्टिन ग्रीव्स ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

वेस्टइंडीज: क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेस (कप्तान), शाई होप (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार