किंग्सटाउन/नई दिल्ली, 08 सितम्बर (हि.स.) । वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सुलेमान बेन के पांच विकेटों की बदौलत बांग्लादेश को 182 रन पर ढेर करके पहली पारी में 302 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने शुरू से ही विकेट गंवाने शुरू कर दिये। उसकी तरफ से मोमिनुल और रहीम के अलावा सलामी बल्लेबाज शमसुर रहमान (35) और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सुवागता होम (16) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

Advertisement

बेन ने 39 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्हें जेरेमाइन ब्लैकवुड का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किये।बेन ने अल अमीन हुसैन को ब्रावो के हाथों कैच कराकर अपना पांचवां विकेट लिया। ब्रावो एक पारी में पांच कैच लेने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे क्षेत्ररक्षक बन गये हैं। उनसे पहले डेरेन सैमी ने भारत के खिलाफ मुंबई में 2013 में यह कारनामा किया था।

Advertisement

इससे पहले वेस्टइंडीज ने क्रेग ब्रेथवेट (212) के दोहरे शतक और अनुभवी शिवनारायण चंद्रपाल (नाबाद 85) की पारियों से अपनी पहली पारी सात विकेट पर 484 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इसके बाद बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक (51) और कप्तान मुशफिकर रहीम (नाबाद 48) ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाये।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार