किंग्सटन/नई दिल्ली, 11 जून(हि.स.)। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडिज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैंच के तीसरे दिन कैरिबियाई टीम मात्र 262 रनों पर साउथी और क्रेज की धारदार गेंदबाजी के आगे ढेर हो गयी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने कैरिबियाई टीम पर 260 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए दो विकेट के नुकसान पर तेरह ओवरों में 14 रन बना लिए है। तीसरे दिन की पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फॉल्टन बिना खाता खोले और विलियमशन मात्र दो रनों पर चलते बने। ओपनर टॉम लाथम 8 और ईश सोढी 4 रन बनाकर खेल रहे है।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 7 विकेट पर 508 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के बाद तेज गेंदबाज साउथी और क्रेज केरिबियाई बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं दिया। वेस्ट इंडीज का पहला विकेट महज 60 रन के योग पर गिरा। ओपनर क्रिस गेल और कीरन पॉवेल ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दे दी थी, लेकिन 28वें ओवर की पहली ही गेंद पर पॉवेल मार्क क्रेग का शिकार बन बैठे। क्रेग ने उन्हें पगबाधा आउट किया। उसी ओवर की तीसरी गेंद पर क्रेग ने क्रीज पर नए आए किर्क एडवर्ड्स को खाता खोलने मौका दिए बगैर रॉस टेलर के हाथों लपकवाकर चलता कर दिया। भारतीय मूल के गेंदबाज ईश सोढी ने डैरेन ब्रावो को अपनी ही गेंद पर लपककर मेजबान टीम को तीसरा झटका दिया।
इसेक बाद टिम साउथी ने सबसे पहले ओपनर क्रिस गेल को 41वें ओवर में आउट किया। साउथी ने गेल को विकेटकीपर वाटलिंग के हाथों कैच करवाया। गेल 11 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। उसी ओवर की चौथी गेंद पर साउथी ने क्रीज पर नए आए मार्लन सैमुअल्स को एलबीडब्लू जज करवाकर आउट किया।
सैमुअल्स और गेल के बाद साउथी ने विकेटकीपर कप्तान दिनेश रामदीन (39) और पुछल्ले बल्लेबाज शेन शिलिंगफोर्ड (14) के विकेट भी झटके। उन्होंने इन चार बल्लेबाजों को आउट करने में कुल 19 रन खर्च किए।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार