IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में डेब्यू कर रहे ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद ईशान ने कई खुलासे भी किए।

Advertisement

ईशान ने युजवेंद्र चहल से बातचीत के दौरान बताया कि जब उनकी फिफ्टी हो गई थी तो उन्हें पता ही नहीं चला कि वो इस कीर्तिमान तक पहुंच गए हैं और तब उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि उनके पचास रन पूरे हो गए हैं।

Advertisement

इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने चहल टीवी पर बातचीत के दौरान कहा, 'मेरी ऐसी आदत नहीं है कि फिफ्टी मारने के बाद बल्ला हवा में लहराऊं। मुझे याद भी नहीं था कि मैंने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। लेकिन तभी विराट भाई ने मुझे कहा, ओये डेब्यू मैच में फिफ्टी मारी है चल चारों तरफ घूमकर बल्ला दिखा। तब मैंने कप्तान की बात को आदेश के रूप में माना और सेलिब्रेट किया।'

आगे बात करते हुए झारखंड के इस खिलाड़ी ने कहा, 'जब विराट भाई आए तो मैं उनका एनर्जी लेवेल मैच नहीं कर पा रहा था। जिस तरह से वो हर चौके या छक्के पर रिएक्शन देते हैं। वो काफी लाजवाब है। इस तरह की चीजें मैंने उनसे सीखी और उनके साथ बल्लेबाजी करने में काफी मज़ा आया।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार