भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा के साथ विंबलडन 2025 में टेनिस मैच लाइव देखने के लिए लंदन पहुंचे। उनके सफ़ेद सूट में डैशिंग लुक को देखकर फैंस ने उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया जहां बातचीत के दौरान, उन्होंने एक टेनिस शॉट के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया।

Advertisement

सूर्या ने उस टेनिस शॉट के बारे में भी बताया जिसे वो क्रिकेट के मैदान पर खेलना चाहेंगे। 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बताया कि वो टेनिस की भाषा में 'ट्वीनर' नामक शॉट को क्रिकेट फील्ड पर खेलना चाहते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि 'ट्वीनर' शॉट तब खेला जाता है जब खिलाड़ी पीछे की ओर दौड़कर गेंद को पैरों के बीच से मारता है।

Advertisement

वहीं, अगर सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वो जर्मनी के म्यूनिख में हर्निया का सफल ऑपरेशन होने के बाद यहां नजर आए। ये नवीनतम सर्जरी सूर्यकुमार यादव की पिछले कुछ वर्षों में तीसरी सर्जरी है, इससे पहले 2023 में टखने का ऑपरेशन और 2024 में इसी तरह का एक हर्निया ऑपरेशन हुआ था। उन्हें आखिरी बार आईपीएल 2025 के दौरान खेलते हुए देखा गया था, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ़ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने उस सीज़न में 717 रन बनाए थे जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी गैर-ओपनर द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन और किसी भी मुंबई इंडियंस बल्लेबाज द्वारा एक सीज़न में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। इसके अलावा सूर्या ने कुछ समय के लिए टी-20 मुंबई लीग में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की कप्तानी की और पांच पारियों में 122 रन बनाए, उसके बाद उन्होंने ये सर्जरी करवाने का फैसला किया। जून 2024 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद, मुंबई के इस क्रिकेटर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी संभाली और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और फैंस को उम्मीद है कि अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी वो टीम को जीत दिलाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार