Issy Wong: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच बीते शुक्रवार (25 मार्च) को खेला गया था जिसमें MI की गन गेंदबाज़ ईसी वोंग (Issy Wong) ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक हासिल करके इतिहास रच दिया। वोंग ने अपने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए जिसके कारण यूपी की टीम 17.4 ओवर में महज 110 रन बनाकर पूरी तरह सिमट गई। यही वजह है अब वोंग सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

Advertisement

20 वर्षीय ईसी वोंग इंग्लिश (इंग्लैंड क्रिकेट टीम) टीम की गन गेंदबाज़ हैं। वोंग को वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस यानी महज 30 लाख रुपये में खरीदा था। ऑक्शन के दौरान सिर्फ MI वह फ्रेंचाइजी थी जिन्होंने इस इंग्लिश युवा खिलाड़ी पर दिलचस्पी दिखाई थी।

Advertisement

भले ही ईसी वोंग महज 20 साल की हैं, लेकिन वह इंटरनेशनल लेवल पर भी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वोंग ने 15 जून 2022 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था यह मैच उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जहां वोंग ने 6 ओवर में 3 विकेट झटके थे। इसके बाद वोंगे को 21 जून 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही अपना टी20 डेब्यू करने का मौका मिला और 27 जून 2022 को उन्होंने टेस्ट डेब्यू भी किया।

गौरतलब है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के अलावा ईसी वोंग बीबीएल में भी खूब जलवे बिखेर चुकी हैं। वोंग BBL में होबार्ट हेरिकेंस और सिंडनी थंडर का हिस्सा रही हैं। BBL में वह 13 मैचों में कुल 9 विकेट झटक चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 155.56 की स्ट्राइक रेट से 56 रन भी बनाए हैं। ईसी वोंग के यह आंकड़े साफ करते हैं कि वह इंग्लिश टीम के लिए आने वाले समय में बड़ी स्टार बनने वाली हैं।

WPL में रचा इतिहास: एक बार फिर बता दें कि ईसी वोंग वुमेंस प्रीमियर लीग में हैट्रिक हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बन चुकी हैं। वोंग ने यह कारनामा करके सुनहरे अक्षरों में अपना नाम WPL की रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। इस टूर्नामेंट में वह अब तक 9 मैचों में कुल 12 विकेट चटका चुकी हैं। वोंग के बैट से भी रन निकले हैं। उन्होंने ज्यादा बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 132.60 की स्ट्राइक रेट से 5 इनिंग में 61 रन बनाए हैं।
 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार