भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा हैं। माही के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' देखकर पता चलता है कि उन्होंने कितना संघर्ष करके ये मुकाम हासिल किया है। हालांकि, एक सवाल जो फैंस के मन में अभी भी घूम रहा है कि क्या एमएस धोनी अपनी बायोपिक में खुद अपनी भूमिका निभा सकते थे और अगर इस सवाल का जवाब हां है तो उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया?

Advertisement

शायद आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते होंगे तो चलिए आपको माही की जुबानी ही बताते हैं कि उन्होंने अपनी बायोपिक में धोनी का रोल खुद क्यों नहीं निभाया।ये सवाल धोनी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था। होस्ट ने उनसे पूछा था, क्या कोई खास वजह है जिसके चलते आपने अपनी बायोपिक द अनटोल्ड स्टोरी में एक्टिंग नहीं की?

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए एमएस धोनी ने कहा, 'एक्टिंग एक ऐसी चीज़ है, जो काफी मुश्किल काम है। अपनी एक्टिंग से लोगों को रूलाना, लोगों को हंसाना, लोगों तक ये पहुंचाना कि आप वास्तव में कैसा महसूस कर रहे हैं, आसान नहीं है। ज़रा सोचिए मेरी मूवी में अगर मैं एक्टिंग कर रहा होता तो ज्यादातर समय मेरे एक्सप्रेशंस कुछ ऐसे होते। अंदर काफी चीज़े चल रही होती हैं लेकिन उन्हें बाहर लाना मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि मैं मूवी में होता तो वो काफी बोरिंग लगता, यही वजह है कि मैंने अपनी मूवी में खुद एक्टिंग नहीं की।'

वैसे एमएस धोनी को कई तरह के ऐड्स में एक्टिंग करते हुए देखा जा चुका है और उनकी एक्टिंग फैंस को काफी अच्छी भी लगी है यही कारण है कि फैंस चाहते हैं कि एमएस धोनी बड़े पर्दे पर भी नजर आएं। खैर ऐसा होगा या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल फैंस एमएस धोनी को एक और आईपीएल सीजन में खेलते हुए देख सकते हैं। एमएस धोनी आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं शायद इस खबर की पुष्टि इस साल दिसंबर के अंत तक हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार