इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में जेसन होल्डर (Jason Holder) की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 17 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

इस जीत में जितनी अहम भूमिका जेसन होल्डर ने निभाई, उतनी ही अहम भूमिका अकील हुसैन ने भी निभाई। हुसैन ने अपने कोटे के चार ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने विकेट लेने के बाद ऐसा जश्न मनाया जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

Advertisement

हुसैन ने जब जेम्स विंस का विकेट लिया तो उन्होंने इस विकेट का जश्न एक खास स्टाइल में मनाया जिसका वीडियो क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी शेयर किया है। विंस को आउट करते ही हुसैन को ग्रैंड पा स्टाइल में सेलिब्रेट करते हुए देखा गया और देखते ही देखते उनका ये वीडियो वायरल भी हो गया।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अकील हुसैन बूढ़े दादा की तरह चलने की एक्टिंग कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो जेसन होल्डर ने लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार