त्रिनिदाद में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन शिखर धवन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की और निकोलस पूरन के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। इस दौरान 16 महीने से अधिक समय के बाद वापसी करने वाले शुभमन गिल ने शानदार अर्द्धशतक जड़ा।

Advertisement

गिल अपनी पारी के दौरान शानदार लय में नजर आए और ऐसा लगा कि उन्हें कोई गेंदबाज़ आउट ही नहीं कर सकता लेकिन जब गेंदबाज़ उन्हें आउट नहीं कर पाए तो वो खुद ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार बैठे। गिल ने 53 गेंदों में 64 रन बनाए और अपने ढीलेपन के कारण रनआउट हो गए। इस रनआउट में निकोलस पूरन की फुर्ती का भी उतना ही योगदान था।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि गिल ने मिडविकेट की तरफ एक शॉर्ट-पिच डिलीवरी पर पुश करके सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन वो एक स्कूल बॉय की तरह रनिंग करते दिखे। गेंद निकोलस पूरन के आसपास ही थी लेकिन गिल मज़े से भागते दिखे अगर उन्होंने थोड़ी सी भी फुर्ती दिखाई होती तो वो पूरन की फुर्ती पर भारी पड़ते और क्रीज़ में आसानी से पहुंच जाते लेकिन उनकी नादानी ने उनका विकेट ले लिया।

आउट होने के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज काफी निराश दिखा और ऐसा लगा कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था। हालांकि, उन्होंने अपनी 64 रनों की पारी में ऐसे खूबसूरत शॉट लगाए कि फैंस मंत्रमुग्ध हो गए। एकतरफ फैंस उनकी इस पारी से खुश हैं तो वहीं, फैंस का एक ग्रुप ऐसा भी है जो गिल के रनआउट के चलते उन्हें फटकार लगा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार