WI vs PAK 1st Test, Day-2 Report: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते रविवार, 26 जुलाई को मुकाबले के दूसरे दिन पाकिस्तान ने पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 311 रनों पर समेटी और फिर दिन का खेल खत्म होने तक 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए।
शाई होप और केवम हॉज शतक से चूके: त्रिनिदाद टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और केवज हॉज की जोड़ी ने की जो कि टीम का स्कोर 194/3 से आगे बढ़ाने मैदान पर उतरे थे। केवम हॉज 83 रन बना चुके थे और अपने शतक के करीब थे, लेकिन वो दूसरे दिन अपनी पारी में सिर्फ एक ही जोड़ पाए और 183 गेंदों पर 84 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। दूसरी तरफ शाई होप ने 39 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 53 रन जोड़कर कुल 92 रन (182 गेंद) बनाए। शाई होप भी अपना शतक पूरा नहीं कर सके।
इसी बीच वेस्टइंडीज के दूसरे बल्लेबाज़ मैदान पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और टीम 98.5 ओवर खेलकर 311 रनों पर ऑल आउट हो गई।
नोमान अली ने मचाया धमाल: 33 वर्षीय नोमान मुकाबले के पहले दिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने अपनी काबिलियत का परिचय दिया और पूरे 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 21.5 ओवर में 50 रन देकर ये विकेट हासिल किया। उनके अलावा मोहम्मद अब्बास ने तीन विकेट, खुर्रम शहजाद ने दो विकेट, और आमेर जमाल ने एक विकेट अपने नाम किया।
शान मसूद और इमाम उल हक ने ठोका अर्धशतक: त्रिनिदाद टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज़ अज़ान अवैस 9 गेंदो पर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद इमाम उल हक और शान मसूद ने पारी को संभाला और दोनों ने ही धमाकेदार अर्धशतक ठोके। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी हुई।
इमाम ने 102 गेंदों पर 7 चौके लगाकर 63 रनों की पारी खेली। वहीं शान मसूद ने 137 गेंदों पर 11 चौके ठोककर दिन के खेल के अंत तक नाबाद 88 रन बनाए। इसी बीच बाबर आज़म 38 गेंदों पर 23 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे। तो ऐसे पाकिस्तान ने दिन के खेल के अंत तक 48 ओवर खेले और 3 विकेट खोकर 199 रन जोड़े। बात करें कैरेबियाई गेंदबाज़ों की तो केमार रोज, जायडेन सील्स और शमर जोसेफ ने एक-एक विकेट झटका।
गौरतलब है कि पाकिस्तान अभी भी वेस्टइंडीज के पहले पारी के स्कोर से 112 रन पीछे हैं। उनके लिए तीसरे दिन खेल की शुरुआत शान मसूद और सलमान अली आगा की जोड़ी करेगी।
ऐसी है दोनों टीमें
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, टैगेनारिन चंद्रपॉल, केवेम हॉज, शाई होप (विकेटकीपर), अमीर जांगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमार रोच, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।