टी-20 वर्ल्ड कप के राउंड 1 का तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच सोमवार को खेला जाएगा।

Advertisement

WI vs SCO: Match Preview

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज को डेफिंडग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से दो मैचों की टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन हाल ही में उन्होंने वॉर्म अप गेम में यूएई को हराकर जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज के पास एक से बढ़कर एक पावर हिटर्स मौजूद हैं। वर्ल्ड कप में कप्तान निकोल्स पूरन, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्लस, और बैंडन किंग को तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

टीम की गेदंबाज़ी की बात करें तो ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैककॉय और यानिक कैरिया पर सभी की निगाहें रहेगी। कैरेबियाई गेंदबाज़ों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

स्कॉटैंड की बात करें तो वह भी अपना वॉर्म अप गेम जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरने वाले है। वॉर्म अप मैच में स्कॉटलैंड ने नीदलैंड्स को हराया था। स्कॉटलैंड की बैटिंग लाइनअप में में जॉर्ज मुन्से, कैलम मैकलियोड, माइकल जोन्स पर निगाहें रहेगी। वहीं गेंदबाज़ी में औरब्रैड व्हील, सफ्यान शरीफ, मार्क वाट,और क्रिस ग्रीव्स को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

SL vs NAM: Match Details

दिन – सोमवार,अक्टूबर 17, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे
वेन्यू – बेलेरिव ओवल, होबार्ट

WI vs SCO: Match Prediction

इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम फेवरेट रहेगी।

WI vs SCO Head-to-Head

दोनों ही टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार एक दूसरे का आमना-सामना करेगी।

WI vs SCO: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस हॉटस्टार पर गेम का इन्जॉय कर सकते हैं।

WI vs SCO Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट नहीं मिला है।

WI vs SCO Probable Playing XI

वेस्टइंडीज : काइल मेयर्स, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शरमाई ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय

स्कॉटलैंड : जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, ब्रैडली व्हील, जोश डेवी, क्रिस सोल

WI vs SCO Fantasy XI:

विकेटकीपर- निकोलस पूरन
बल्लेबाज - एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, रिचर्ड बेरिंगटन, जॉर्ज मुन्से
ऑलराउंडर- जेसन होल्डर, काइल मेयर्स
गेंदबाज - मार्क वाट, जोश डेवी, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार