टी-20 वर्ल्ड कप के राउंड 1 का आठवां मुकाबला वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच बुधवार को खेला जाएगा।

Advertisement

WI vs ZIM: Match Preview

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की शुरुआत हार के साथ हुई है। अपने पहले मैच में कैरेबियाई टीम को स्कॉटलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम के बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली थी। टीम के सात बल्लेबाज़ दो अंकों में रन तक नहीं बना सके थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ काइल मेयर्स, इवान लुईस, ब्रैंडन किंग, और निकोलस पूरन को रन बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

टूर्नामेंट के पहले मैच में कैरेबियाई गेंदबाज़ों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। अल्जारी जोसेफ और होल्डर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे। वहीं ओडियन स्मिथ ने भी एक विकेट चटकाया था, लेकिन बाकी गेंदबाज़ सफलता हासिल नहीं कर सके थे।  

जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। मैच में सिकंदर रजा ने 48 गेंदों पर 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। जोंगवे ने भी पारी के आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाकर 20 रन बनाए, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज़ अच्छा स्कोर नहीं कर सके।

जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने पहले मैच में शानदार गेंदबाज़ी करके दिखाई। ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं रिचर्ड नगारवा और तेंदई चतारा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। सीन विलियम्स और सिकंदर रजा ने 1-1 हासिल किया।

Advertisement

WI vs ZIM: Match Details

दिन - बुधवार, अक्टूबर 19, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार 01:30 बजे
वेन्यू - बेलेरिव ओवल, होबार्ट

WI vs ZIM: Match Prediction

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम के पास फायर पावर हैं और वह दो बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन भी रही है। ऐसे में टूर्नामेंट में वह जिम्बाब्वे को हराकर अच्छी वापसी कर सकते हैं।

WI vs ZIM Head-to-Head:

कुल - 03

Advertisement

वेस्टइंडीज - 02

जिम्बाब्वे - 01

WI vs ZIM: Where to Watch? 

Advertisement

यह मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मुकाबले को हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

WI vs ZIM Team News

दोनों ही टीमों से जुड़ा कोई भी नया अपडेट नहीं है। 

Advertisement

WI vs ZIM Probable Playing XI:

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शरमाई ब्रूक्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबावा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतरा

Advertisement

WI vs ZIM Fantasy XI:

विकेटकीपर - रेजिस चकाबवा

बल्लेबाज़ - एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शरमाई ब्रूक्स, क्रेग एर्विन

Advertisement

ऑलराउंडर - सिकंदर रज़ा, सीन विलियम्स, काइल मेयर्स

गेंदबाज़ - ओडियन स्मिथ, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, तेंदई चतरा

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार