मुंबई,20 मई (CRICKETNMORE) । चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि हरभजन सिंह ने लगातार गेंदों पर सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आउट करके मैच का नक्शा पलट दिया।

दो विकेट लेना उनकी टीम को महंगा पड़ा जिसके कारण मुंबई इंडियन्स 25 रन से जीत दर्ज करके आईपीएल आठ के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। फ्लेमिंग ने कहा कि एक समय लग रहा था कि 188 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है लेकिन हरभजन ने

फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह से कर रहे थे लेकिन हरभजन की दो गेंदों ने मैच का नक्शा पलट दिया। बड़े लक्ष्य के सामने यदि आप नियमित रूप से विकेट गंवाते हो तो जीत दर्ज करना मुश्किल हो जाता है। हमारे साथ आज ऐसा ही हुआ। हमने दो बड़े खिलाड़ी रैना और धोनी को गंवा दिया।

इसलिए यह टर्निंग प्वाइंट था। ’’ हरभजन ने पहले क्रीज पर अच्छी तरह से पांच जमा चुके रैना(25) को वापस कैच देने के लिये मजबूर किया और फिर अगली गेंद पर धोनी को पगबाधा आउट किया। उन्होंने 26 रन देकर दो विकेट लिये।

फ्लेमिंग ने इसके साथ ही कहा कि मुंबई के लेंडल सिमन्स (65) और पार्थिव पटेल (35) के बीच पहले विकेट की साझेदारी भी उनकी टीम की हार का कारण रही।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कड़ा मैच था। मुंबई को उसके घरेलू मैदान पर हराना मुश्किल है। हमें यह पता था। उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया। हमने कुछ मौके बनाये लेकिन वे हमारे अनुकूल नहीं रहे। पहले छह ओवर काफी करीबी थे। हमें शुरू में दो विकेट हासिल करने की जरूरत थी लेकिन उन्होंने पहले विकेट के लिये अच्छी साझेदारी की। मुझे लगता है कि हमने उन्हें 187 रन पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया था। यह बराबरी का स्कोर था।"

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार