Yashasvi Jaiswal Fastest 50 Sixes In Test Record: 20 जून से शुरु हो रही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) एक खास रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में छक्कों की बारिश कर चुके इस युवा बल्लेबाज़ पर इस बार भी सबकी निगाहें रहेंगी। विराट और रोहित के बाद अब जिम्मेदारी यशस्वी जैसे खिलाड़ियों पर आ गई है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार उनके निशाने पर है एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ कर बह शाहिद अफरीदी(Shahid Afridi) को पीछे छोड़ सबसे तेज़ ये कारनामा करने वाले बल्लेबाज़ बन सकते हैं।

Advertisement

अफरीदी को पछाड़ने का सुनहरा मौका
यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 36 पारियों में 39 छक्के जड़े हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरु हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 11 छक्के और लगा देते हैं, तो उनके 50 छक्के पूरे हो जाएंगे। खास बात ये है कि उनके पास अभी भी अफरीदी को पीछे छोड़ने के लिए 9 पारियां बाकी हैं। अफरीदी ने 46 पारियों में 50 छक्के लगाए थे।

Advertisement

पिछली इंग्लैंड सीरीज में मचाया था तहलका
यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की थी। उन्होंने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 712 रन बनाए थे, जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल थे। उस सीरीज में उन्होंने 26 छक्के लगाए थे। यही वजह है कि फैंस को इस बार भी उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

कप्तान गिल की उम्मीदें यशस्वी पर
अब जब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं, तो शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम में यशस्वी एक सॉलिड ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं। टीम इंडिया को उनके विस्फोटक अंदाज़ की ज़रूरत है, खासकर तब जब मुकाबला इंग्लैंड जैसी आक्रामक टीम से हो।

टेस्ट इतिहास में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड इस समय शाहिद अफरीदी (46 पारियां) के नाम है। यशस्वी अगर इस सीरीज में 11 छक्के जड़ देते हैं, तो वह ये रिकॉर्ड सिर्फ 45 पारियों में ही तोड़ सकते हैं ।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

टॉप 6 बल्लेबाज़ जिन्होंने सबसे कम पारियों में लगाए 50 छक्के:

  1. शाहिद अफरीदी – 46 पारियां
  2. रोहित शर्मा – 51 पारियां
  3. टिम साउदी – 60 पारियां
  4. एंड्रयू फ्लिंटॉफ – 71 पारियां
  5. एडम गिलक्रिस्ट – 74 पारियां
  6. मैथ्यू हेडन – 75 पारियां

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार