चैन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान या यूं कह लें कि केवल नाम के पूर्व कप्तान रविंद्र जडेजा के लिए आईपीएल 2022 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। पहली बार सीएसके की कप्तानी करने उतरे रविंद्र जडेजा पूरी तरह से फ्लॉप रहे और मैदान पर बेबस नजर आए थे। आलम ये रहा कि बीच आईपीएल ही जडेजा ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी और फिर से धोनी को सीएसके का कप्तान बना दिया गया था।

Advertisement

हालांकि, कुछ मैचों बाद जडेजा पूरे आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे। बताया जा रहा था कि जडेजा चोटिल होने के चलते बाहर हुए थे। मीडिया में ये भी खबरें उड़ीं की जडेजा और सीएसके मैनेजमेंट के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। बीते दिनों ये भी खबर सुर्खियों में रही कि जडेजा ने इंस्टाग्राम से सीएसके से जुड़े हर पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

Advertisement

इस मामले ने तूल पकड़ा ही था कि अब कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद फैंस ये कह रहे हैं कि जडेजा अगले साल मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलेंगे। दरअसल जडेजा ने टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा था, 'ब्लू एडिक्शन।'

मालूम हो कि ब्लू मुंबई इंडियंस की जर्सी का भी कलर है जिसके चलते एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'जडेजा मुंबई इंडियंस में खेलेंगे ये कंफर्म हो गया है। MI में स्वागत है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुंबई इंडियंस आपका स्वागत करती है।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है कि अगले साल जडेजा मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ जाएंगे इस वजह से उन्हें ब्लू एडिक्शन हो गया है।' बता दें कि जडेजा को चैन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16 करोड़ रुपए की भारी-भरकम कीमत देकर रिटेने किया था। ऐसे में जडेजा आईपीएल में किसी और टीम से खेलें इस बात की संभावना काफी कम है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार