भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है और ये बात हर एक देशवासी जानता है कि जितना प्यार देश में क्रिकेट के खेल को मिलता है उतना शायद किसी और खेल को नहीं मिलता है और शायद कभी मिलेगा भी नहीं। लेकिन एक देश के रूप में हमें इस सवाल का जवाब जानना बहुत जरूरी है कि क्या हम कभी फुटबॉल और अन्य खेलों में भी क्रिकेट जितनी ऊंचाईयों को छू पाएंगे या नहीं।

Advertisement

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का ये वीडियो देखना चाहिए जिसमें वो पत्रकार के उस सवाल का जवाब दे रहे हैं, जिसका जवाब हर भारतवासी जानना चाहता है। इस वायरल वीडियो में एक पत्रकार सुनील से पूछता है कि पिछले कई सालों में फुटबॉल काफी उभर कर सामने आया है तो आपको क्या लगता है क्या भारत में फुटबॉल कभी क्रिकेट की बराबरी कर पाएगा?

Advertisement

इस सवाल का छेत्री ने इतना शानदार जवाब दिया जिसे हर भारतवासी को सुनना चाहिए। छेत्री अपने जवाब में कहते हैं, 'सर, पहले तो मैं बहुत खुश हूं कि क्रिकेट इतना अच्छा कर रहा है हमारे देश में, जब धोनी और विराट टूर्नामेंट और मैच जीतते हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है। मुद्दा ये नहीं है कि हमें क्रिकेट से कम्पीट करना है। मुद्दा ये है कि हमें हर खेल में अच्छा होना है। क्रिकेट नाम कमाए और बड़ा हो और भी बड़ा हो। जब कोई कहता है कि हम क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है।'

आगे बोलते हुए छेत्री कहते हैं ,'जब मैं इंडिया की जर्सी पहनता हूं और हम टूर्नामेंट जीतते हैं तो ये मुझे काफी खुशी देता है। जब साइना नेहवाल कोई टूर्नामेंट जीतती है तो मुझे खुशी मिलती है। तो इसका कोई मतलब नहीं है कि कोई अच्छा कर रहा है और वो नीचे आ जाए और हम ऊपर आ जाएं। इसका कोई फायदा नहीं है क्योंकि वो किसी और देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। तो क्रिकेट जितना बड़ा होगा वो हमारे लिए ही बेहतर होगा। लेकिन क्योंकि हम 1.3 बिलियन लोगों का देश हैं इसलिए मुझे लगता है कि हम और भी बाकी खेलों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।'

छेत्री का ये वीडियो लगभग 6 साल पुराना है लेकिन फैंस को ये वीडियो आज भी बहुत पसंद आ रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार