चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है, जिसके बाद नए हेड कोच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व भारतीय स्पिरन रविचंद्रन अश्विन का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में सामने आया है। खुद अश्विन से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने फैंस के बीच और ज्यादा सस्पेंस पैदा कर दिया है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में एक और निराशाजनक सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने लंबे समय के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का ऐलान कर दिया। सोमवार (13 जुलाई) को दोनों की 18 साल पुरानी साझेदारी आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई।

फ्लेमिंग के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि CSK का अगला हेड कोच कौन होगा। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े नामों की चर्चा शुरू हो गई है।

इसी बीच रविचंद्रन अश्विन से भी इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया। अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उनसे पहले इंग्लैंड की टेस्ट टीम के साथ जुड़ने की अफवाहों के बारे में पूछा गया। इस पर अश्विन ने मुस्कुराते हुए कहा, "मुझे थोड़ा समय दीजिए, मैं आपको बता दूंगा।"

इसके बाद जब उनसे CSK के हेड कोच बनने की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ज्यादा कुछ कहने के बजाय सिर्फ "थैंक यू" कहकर बातचीत खत्म कर दी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

दरअसल, अश्विन को लंबे समय से एक "थिंकिंग क्रिकेटर" के तौर पर देखा जाता है। अपने करियर में उन्होंने लगातार नए प्रयोग किए हैं और क्रिकेट को अलग नजरिए से समझने की उनकी क्षमता काफी शानदार मानी जाती है। यही वजह है कि कई फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वह एक बेहतरीन कोच साबित हो सकते हैं। वहीं अश्विन का CSK से  पुराना रिश्ता भी रहा है। उन्होंने 2009 से 2015 तक लगातार सात सीजन चेन्नई के लिए खेला था और फिर आईपीएल 2025 में एक बार फिर येलो जर्सी में नजर आए थे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार