मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 4th ODI) में 333 रन डिफेंड किए और भारतीय टीम पर 244 रनों की महाजीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो विल यंग (Will Young) और मैट हेनरी (Matt Henry) रहे। इन दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया।
यंग ने ठोका शतक: बे ओवल के मैदान न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ विल यंग का तूफान देखने को मिला। उन्होंने भारतीय टीम के बॉलिंग अटैक को पस्त किया और 108 गेंदों पर 14 चौके 4 छक्के लगाकर 125 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान किस्मत ने भी यंग का पूरा साथ दिया और उन्हें एक ही ओवर में दो जीवनदान मिले। न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ही ओवर में रोहित और ईशान ने उनके कैच टपकाया।
यंग के अलावा न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट और फिन एलन ने भी अच्छी पारी खेली। सेफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन बनाए और एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 50 ओवर में 333 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें भारतीय गेंदबाज़ों की तो अक्षर पटेल (10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट), आकिब नबी (8 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट) और गुरनूर बराड़ (10 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट) ने भी 2-2 विकेट झटके। एक विकेट नमन धीर (4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट) को भी मिला और न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज़ रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
मैट हेनरी ने खोला पंजा: विल यंग के बाद बे ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी ने धमाल मचाया। उन्होंने पहला ही ओवर मेडन किया और इसी के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के विकेट चटकाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 9.4 ओवर किए और 27 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके अलावा मैथ्यू फिशर ने 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट और काइल जेमीसन ने 6 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया।
89 रनों से सिमटी टीम इंडिया: माउंट माउंगानुई वनडे में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर एक्सपोज़ हुआ है। यहां भारतीय टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही डबल डिजिट में रन बना सके और आठ खिलाड़ी सिंगल डिजिट पर पवेलियन लौटे। यही कारण है भारतीय टीम सिर्फ 26.4 ओर ही मैदान पर टिकी और 89 रन करके ऑल आउट हो गई। तो इस तरह न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों की महाजीत दर्ज की।
Also Read: LIVE Cricket Score
सीरीज में न्यूजीलैंड की वापसी: मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम वनडे सीरीज में वापसी कर चुकी है। उन्होंने माउंट माउंगानुई वनडे जीतकर, सीरीज को 2-1 पर खड़ा कर दिया है। यहां से मेजबान टीम सीरीज का आखिरी वनडे जीतने में सफल होती है तो वो पांच मैचों की सीरीज को 2-2 पर खत्म करेगी। यानी ये सीरीज भारत-न्यूजीलैंड के बीच बराबरी पर खत्म हो सकती है।