IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के स्टार बल्लेबाज़ नितिश राणा (Nitish Rana) चोटिल होने के कारण काफी सारे मैच नहीं खेल पाए। हालांकि अब वो फिट हैं और एक बार फिर टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा दिख रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नितीश राणा और हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) की बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नितीश राणा अपनी चोटिल उंगली को हर्षा भोगले को दिखाने से इंकार करते नज़र आए।

Advertisement

दरअसल ये घटना गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान घटी। अहमदाबाद में तेज बारिश हुई थी जिस वजह से ये मैच बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द करना पड़ा। इसी बीच हर्षा भोगले ने नितीश राणा के साथ बातचीत की।

Advertisement

यहां हर्षा भोगले ने नितीश राणा को देखकर उनसे कहा, 'नितीश आमतौर पर इंटरव्यू के दौरान चेहरे की तरफ देखा जाता है, लेकिन मेरी नज़रें आपके हाथों की तरफ जा रहा है। सब कुछ ठीक ठाक है?' यहां हर्षा भोगले केकेआर के खिलाड़ी से उनकी इंजर्ड फिंगर के बारे में सवाल कर रहे थे।

इसका जवाब देते हुए नितीश राणा ने अपनी फिंगर दिखाने से मना करते हुए अपने बात रखी। वो बोले, 'सर सब ठीक है, लेकिन मैं आपको फिंगर नहीं दिखा सकता क्योंकि वो मिडिल फिंगर है।' आपको बता दें कि मिडिल फिंगर दिखाना बुरा माना जाता है। ये किसी गाली की तरह ही गलत होता है जिस वजह से नितीश राणा ने हर्षा भोगले का सम्मान करते हुए ऐसा करने से मना किया।

Also Read: Live Score

बात करें अगर नितीश राणा की तो उन्होंने सीजन में अब तक सिर्फ 2 मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 42 रन जोड़े। ये भी जान लीजिए कि इसके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स का सीजन में प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। वो अपने 13 मैच खेल चुके है जिसमें उन्होंने 9 जीत और 19 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहला स्थान प्राप्त किया है। केकेआर की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली भी पहली टीम है। ऐसे में वो इस साल अपना तीसरा आईपीएल का खिताब भी जीतना चाहेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार