लंदन, 11 अगस्त (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 357 रन बना भारत पर 250 रनों की लीड ले ली। दिन के तीसरे सत्र में रोशनी कम होने के कारण अंपायरों ने दिन का खेल समय से पहले घोषित कर दिया। दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारत को 107 रनों पर ढेर कर दिया था। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

क्रिस वोक्स 159 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 120 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ सैम कुरैन हैं जिन्होंने 24 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए हैं। वोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयर्सटो ने 144 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

Advertisement

भारत की तरफ से मोहम्मद शमी तीन, हार्दिक पांड्या दो और ईशांत शर्मा एक विकेट ले सके हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार