लिसेस्टर (इंग्लैंड), 8 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारत को महिला विश्व कप के अपने पांचवें मैच में जीतने के लिए 274 रन बनाने होंगे। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को ग्रेस रोड मैदान पर जारी इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 273 रन बनाए हैं। 

टीम इंडिया का ये खिलाड़ी फिल्मी पर्दे पर दिखाएगा कमाल, खुद किया पोस्टर रिलीज
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लीजेले ली ने सर्वाधिक 92 रन बनाए। कप्तान डेन वान निएकेर्क (57) उसकी दूसरी सर्वोच्च स्कोरर रहीं। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज को शिखा पांड ने दूसरे ओवर में ही विकेट दिलाकर अपने फैसले पर गर्व करने का मौका दिया। शिखा ने लॉरा वोल्वार्डट (1) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलात दिलाई। 

 

लेकिन इसके बाद ली और तृषा चेट्टी (24) ने खूंटा गाढ़ लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली एकता बिष्ट ने चेट्टी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 

टीम इंडिया ने धूमधाम से मनाया एमएस धोनी का बर्थ डे, यहां देखें फोटो और वीडियो

ली को 132 के कुल स्कोर पर हरमनप्रीत कौर ने आउट किया। 65 गेंदों में 10 चौके और सात छक्कों से तूफानी पारी खेलने वाली ली 21वें ओवर की चौथी गेंद पर पगबाधा करार दे दी गईं। 

मिग्नोन डु प्रीज (22) और मारिजाने कैप (29) क्रमश: 160 और 162 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। यहां अफ्रीकी टीम थोड़ी संकट में आ गई थी। 

 
Advertisement

कप्तान ने हालांकि जिम्मेदारी भरी पारी खेली और एक छोर पर खड़ी रहीं। अंत में उन्होंने सुने लुस (16), चोले ट्रायोन (24) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को चुनौती पूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। 

BREAKING: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मात्र टी- 20 में यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग, रहाणे होगें बाहर

49वें ओवर की चौथी गेंद पर शिखा ने उन्हें पवेलियन लौटाया। उन्होंने अपनी पारी में 66 गेंदें खेलीं और सात चौके के अलावा एक छक्का लगाया।

भारत के लिए शिखा ने तीन विकेट लिए। एकता और हरमनप्रीत को दो-दो सफलताएं मिलीं। पूनम यादव और झूलन गोस्वामी के हिस्से एक-एक विकेट आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार