Women's Asia Cup 2026 Final, IND-W vs SL-W:  महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन पर सिमट गई। इस खिताबी जीत के साथ भारत ने 8वीं बार महिला एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Advertisement

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (13 सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 77 गेंदों में 129 रन की शानदार साझेदारी कर इस बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी। शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और 39 गेंदों में 59 रन बनाए। इन दोनों के अलावा ऋचा घोष ने 17, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रन जोड़े।

श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान चमारी अट्टापट्टू, मिताली अयोध्या और चामुडी प्रबोदा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की बल्लबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाते हुए 32 गेंदों में 36 रन बनाए। उनके अलावा विश्मी गुणरत्ने ने 20 और निलाक्षिका सिल्वा ने 22 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में यह भी नाकाम रहीं। वहीं इन तीनों के अलावा तो श्रीलंका की अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार भी नहीं कर सकीं।

नतीजन श्रीलंका की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने ये फाइनल मुकाबला 72 रन से अपने नाम कर लिया।

भारत की तरफ से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। प्रेमा रावत, क्रांति गौड़ और शेफाली वर्मा को 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार