भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में एक बार फिर दोनों टीमों की कप्तानों ने 'हैंडशेक' नहीं किया। दोनों ही टीमें इस मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के उतरी हैं।

Advertisement

साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के अलावा, महिला क्रिकेट टीम ने भी 'नो हैंडशेक' नीति को सख्ती से लागू रखा है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम यहां अधिक से अधिक स्कोर बनाना चाहते हैं। हमारी गेंदबाजी अच्छी है और हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे। हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं। हमारी टीम वही है।"

यह बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर का 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू (121) दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग 100 मुकाबले के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड की हीथर नाइट (96) लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

टॉस गंवाने के बाद कौर ने कहा, "अच्छा है कि हमें चेज करने का मौका मिल रहा है। बतौर कप्तान 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है, जरूरी बात है कि खेल का लुत्फ उठाया जाए। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

यह बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर का 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू (121) दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग 100 मुकाबले के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड की हीथर नाइट (96) लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, पाकिस्तानी टीम मुनीबा अली (विकेटकीपर), सवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदाफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार