श्रीलंका को विमेंस टी20 एशिया कप 2026 से पहले एक झटका लगा है। टीम की ऑल-राउंडर देवमी विहंगा अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने घुटने में चोट लगने के की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक विहंगा इंजरी की वजह से टीम के साथ यूएई नहीं गई हैं। श्रीलंका ने 15 सदस्यों वाली टीम में उनकी जगह बाएं हाथ की स्पिनर निमाशा मीपेज को शामिल किया है। बता दें कि विहंगा को सीनियर टीम के साथ डेब्यू का इंतजार था।
चमारी अथापट्टू 15 सदस्यों वाली श्रीलंका टीम की कप्तान हैं। हर्षिता समरविक्रमा को उपकप्तान बनाया गया है। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को ग्रुप बी में बांग्लादेश, मेजबान यूएई और पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा इंडोनेशिया के साथ रखा गया है।
श्रीलंका की उम्मीदें तेज गेंदबाज मिताली अयोध्या और चेतना विमुक्ति की वापसी से भी बढ़ी हैं। दोनों हंबनटोटा में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की हालिया टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थीं। श्रीलंका ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी।
महिला एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में होना है। सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में हांगकांग, भारत, पाकिस्तान और थाइलैंड है। ग्रुप बी में श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश, मेजबान यूएई और पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी इंडोनेशिया है। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें 10 और 11 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को होगा। श्रीलंका 29 अगस्त को यूएई, 2 सितंबर को इंडोनेशिया और 6 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
श्रीलंका की उम्मीदें तेज गेंदबाज मिताली अयोध्या और चेतना विमुक्ति की वापसी से भी बढ़ी हैं। दोनों हंबनटोटा में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की हालिया टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थीं। श्रीलंका ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
महिला एशिया कप के लिए श्रीलंका की अपडेटेड टीम: चमारी अथापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा (उप-कप्तान), कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हसिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), निमाशा मीपेज, सुगंधिका दसनायका, चामुडी प्रबोदा, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी और मिताली अयोध्या।