वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens T20 World Cup 2024) के छठे मैच में इंग्लैंड ने गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में जीत के साथ अपनी शुरुआत की। वहीं बांग्लादेश की दो मैचों में ये पहली हार है। छठा मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला गया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 118  रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 41(40) रन डेनियल व्याट-हॉज के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। मैया बाउचियर ने 23(18) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके जड़ दिए। व्याट-हॉज और बाउचियर ने पहले विकेट के लिए 48(40) रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। एमी जोन्स 16 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रही। फाहिमा खातून, रितु मोनी और नाहिदा अख्तर ने बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके। राबेया खान एक विकेट चटकाने में कामयाब रही।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन शोभना मोस्तरी ने बनाये। उन्होंने 48 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। कप्तान निगार सुल्ताना ने 20 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाये। मोस्तरी और सुल्ताना ने तीसरे विकेट के लिए 35(44) रन जोड़े। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिन्से स्मिथ और शार्लोट डीन ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट नेट साइवर-ब्रंट और सारा ग्लेन को मिला। 

इंग्लैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मैया बाउचियर, डेनियल व्याट-हॉज, ऐलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टोन, शार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लिन्से स्मिथ। 

बांग्लादेश वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शाथी रानी, ​​दिलारा एक्टर, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), ताज नेहर, शोर्ना एक्टर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार