12 जून। डेविड वॉर्नर ने ने अपने वनडे करियर का 15वां शतक जमा दिया है। डेविड वॉर्नर ने 102 गेंद पर अपना शतक जमा दिया है। लगभग 1 साल के बाद वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

Advertisement

आपको बता दें कि वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर का यह लगातार तीसरा शतक है। वॉर्नर ने अबतक वर्ल्ड कप में 2 अर्धशतक और एक शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

Advertisement

वॉर्नर 107 रन बनाकर शाहिन अफरीदी का शिकार हुए हैं। अपनी 107 रन की पारी में डेविड वॉर्नर ने 111 गेंद का सामना किया और 11 चौके सहित एक छक्का जमाने में सफल रहे। 

गौरतलब है कि इस समय वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज वॉर्नर बन गए हैं। वॉर्नर ने इस वर्ल्ड कप में अबतक 4 मैच में 255 रन बना लिए हैं। 

इस समय बांग्लादेश के शाकिब अल हसन सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं। शाकिब अल हसन ने कुल 3 मैच में 260 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार