World Cup 2023: साउथ अफ्रीका क्लासेन-यानसेन और कोइट्जे के दम प 229 रन से जीती, इंग्लैंड को मिली सबसे बड़ी हार

Updated: Sat, Oct 21 2023 20:44 IST
World Cup 2023: साउथ अफ्रीका क्लासेन-यानसेन और कोइट्जे के दम प 229 रन से जीती, इंग्लैंड को मिली सबसे (Image Source: Google)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में साउथ अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन के शतक, मार्को यानसेन के ऑलराउंड प्रदर्शन और गेराल्ड कोएत्ज़ी की गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड को 229 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने निराश किया। इस मैच में अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम कर रहे है क्योंकि टेम्बा बावुमा बीमार है।  

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 399 रन टांगे। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन ने बनाये। उन्होंने 67 गेंद में 12 चौको और 4 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। मार्को यानसेन ने 42 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 151 (77) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। 

रीजा हेंड्रिक्स ने 75 गेंद में 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रासी वैन डेर डुसेन ने 61 गेंद में 8 चौको की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हेंड्रिक्स और डुसेन ने 121 (116) रन की शतकीय साझेदारी की। एडेन मार्करम ने 44 गेंद में 4 चौको की मदद से 42 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रीस टोप्ले ने हासिल किये। आदिल राशिद और गस एटकिंसन 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। वो इसी स्कोर पर ऑलआउट हो गए।  इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्क वुड ने बनाये। उन्होंने 17 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। गस एटकिंसन ने 21 गेंद में 7 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 70 (32) रन की साझेदारी निभाई।

Also Read: Live Score

रीस टोप्ले बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके क्योंकि वो गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए। कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। केशव महाराज और कागिसो रबाडा को एक-एक विकेट मिला। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें