वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के नाबाद दोहरे शतक की मदद से अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस मैच में मैक्सवेल के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया। उन्होंने एकतरफा मैच ऑस्ट्रेलिया को जिताया 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। मैक्सवेल की शानदार पारी के बाद ट्विटर अब एक्स पर फैंस उनकी तारीफ करते हुए जमकर प्रतिक्रियाएँ जाहिर कर रहे है। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर टांगा। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान के बल्ले से निकले। उन्होंने 129(143)* रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इस शतक के साथ वो पहले अफगानी बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने वर्ल्ड कप में शतक बनाया है। राशिद खान ने 35(18)* रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। 

वहीं रहमत शाह ने 44 गेंद में 1 चौके की मदद से 30 रन का योगदान दिया। रहमत और जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 83 (100) रन की साझेदारी निभाई।अंत में राशिद और जादरान ने 58(28)* रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवरों में 96 रन बनाये। जोश हेज़लवुड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से को सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल को मिला। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर और 293 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 201(128)* रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 21 चौको और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन की पारी खेली। मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस (68 गेंद में 11*) के साथ 202(170)* रन जोड़े।  नवीन-उल-हक, अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार