सिडनी, 22 मई| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने कहा है कि आईपीएल को वर्ल्ड कप के ऊपर तरजीह नहीं दी जानी चाहिए। आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे पहले 15 अप्रैल तक और फिर अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। अब बीसीसीआई इसे सितंबर से नवंबर के बीच में कराने पर विचार कर रही है लेकिन इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप होना है।

Advertisement

बॉर्डर ने एबीसी के ग्रैंडस्टैंड कैफे रेडियो प्रोग्राम पर कहा, "मैं इससे खुश नहीं हूं। स्थानीय टूर्नामेंट की तुलना में वर्ल्ड कप को तरजीह दी जानी चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप होता है तो आईपीएल नहीं होगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं इस फैसले (टी-20 वर्ल्ड कप को आईपीएल से बदलने) पर सवाल उठाऊंगा। यह सिर्फ पैसे खींचने वाली चीज है, नहीं है क्या? टी-20 वर्ल्ड कप को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।"

बॉर्डर ने कहा कि अलग आईपीएल को टी-20 वर्ल्ड कप पर प्राथमिकता मिलती है तो यह बुरा उदाहरण होगा। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि पूर्ण सदस्यों को अपने खिलाड़ियों से आईपीएल में हिस्सा न लेने की बात कह देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "आप दरवाज बंद कर दीजिए। आप जानते हैं कि भारत खेल को चला रहा है। अगर ऐसा होता है तो घरेलू बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा लेने से रोक देना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि आपको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को अपनी चलाने देनी चाहिए। यह गलत रास्ता होगा।"

इससे पहले, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबर्ट्स ने कहा था कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर स्थिति साफ नहीं है। वर्ल्ड कप के लिए इस साल के अंत मंि 16 टीमों को ऑस्ट्रेलिया आना है।

Advertisement

कोरोनावायरस के कारण मार्च से ही सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां रुकी हुई हैं और इसी कारण अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

रोबर्ट्स ने न्यूज कॉर्प से कहा, "इसे लेकर हमारे लिए स्थिति साफ नहीं है। लेकिन, जैसे ही स्थिति बेहतर होती है, आप कुछ नहीं कह सकते कि क्या होगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार