21 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी ने पुष्टि की है कि सितंबर में लाहौर में पाकिस्तान बनाम वर्ल्ड XI टी20 सीरीज खेली जाएगी। तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की इस सीरीज में खिलाड़ियों को  पाकिस्तान सरकार द्वारा राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Advertisement

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार 15 सदस्य वाली वर्ल्ड इलेवन टीम में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली सभी टॉप टीमों के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। लाहौर के लिए रवाना होने से पहले दुबई में इन खिलाड़ियों का 7 दिवसीय कैंप लगेगा। इस सीरीज का पहला मैच 10 सितंबर को खेला जाएगा।  PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप  

Advertisement

शहरयार खान और ईसीबी के अध्यक्ष और आईसीसी की पाकिस्तान टास्क फोर्स के चेयरमैन गिल्स क्लार्क  ने इस सीरीज को ग्रीन सिग्नल दिलाने में अहम किरदार निभाया है। वर्ल्ड इलेवन का चयन ईसीबी के निदेशक फ्लावर ने किया है।

इसके अलावा पाकिस्तान सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर सकता है। नजम सेठी का मानना है कि ये चीज अन्य देशों को पाकिस्तान आने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 

गौरतलब है कि 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद जिम्बाब्वे के अलावा कोई और देश पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गया। इसके चलते पाकिस्तान से 2011 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छिन गई थी। जिम्बाब्वे की टीम ने 2015 में कड़ी सुरक्षा बीच पाकिस्तान सीरीज खेली थी। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार