3 जुलाई। भारत ने मंगलवार को एजबेनस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बांग्लादेश को 28 रनों से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे। बांग्लादेश की टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 48 ओवरों में सभी विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए शकिब अल हसन 74 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद सैफउद्दीन 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए रोहित शर्मा ने 92 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। यह रोहित का इस विश्व कप में चौथा शतक है और वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ही बन गए हैं। राहुल ने 92 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। 

ऋषभ पंत ने 48 और महेंद्र सिंह धोनी ने 35 रनों का योगदान दिया।  बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने पांच विकेट अपने नाम किए।

आपको बात दें कि बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कोहली और रोहित शर्मा दर्शक दिर्घा में बैठी टीम इंडिया की 87 साल की फैन चारूलता पटेल जी से मिलने गए और उनका आशीर्वाद भी लिया।

कोहली ने वकायदा ट्विट कर 87 साल की चारूलता पटेल जी को लेकर ट्विट किया और उनके हौसले को सलाम भी किया है। कोहली ने लिखा कि उनका आशीर्वाद  मुझे मिल चुका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार