वुमेंस प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। ये बैंगलोर की इस टूर्नामेंट में लगातार 5वीं हार है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम अभी भी अपनी पहली जीत के तलाश में है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 150 का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पेरी ने बनाये। उन्होंने 52 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनका अलावा ऋचा घोष ने 16 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। 

Advertisement

दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट शिखा पांडे ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं एक विकेट तारा नॉरिस ने लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 19.4ओवर में 154 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस कैपसी ने बनाये। उन्होंने 24 गेंद में 8 चौको की मदद से 38 रन की पारी खेली। उनके अलावा मरिजैन  काप ने नाबाद 32 (32) रन की पारी खेली। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 32 (28) रन का योगदान दिया। इन सबके अलावा जेस जोनासेन ने नाबाद 25(15) रन का योगदान दिया। 

आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 2 विकेट आशा शोभना ने लिए।  उनके अलावा मेगन शट्ट और प्रीति बोस एक-एक विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार