वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एलिस पेरी (Ellyse Perry) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडिंयस को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी। पेरी ने टूर्नामेंट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। वहीं वो दूसरी गेंदबाज है जिन्होंने WPL 2024 में 5 विकेट हॉल लिया है। उनसे पहले उनकी ही टीम के साथी आशा शोभना ने यूपी वारियर्स के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की पूरी टीम 19 ओवरों में 113 के स्कोर पर लुढ़क गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 30(21) रन सजीवन सजना ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा हेले मैथ्यूज ने 26(23) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। 

Advertisement

सजना और मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए 43 (36) रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि इसके बाद मुंबई के बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। डेब्यूटेंट प्रियंका बाला ने 18 गेंद में 2 चौको की मदद से 19* रन का योगदान दिया। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट एलिस पेरी ने अपने नाम किये। ये टूर्नामेंट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। आशा शोभना, सोफी मोलिनेक्स और श्रेयंका पाटिल, ने एक-एक विकेट हासिल किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 15 ओवर में 3 विकेट खोकर और 115 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पेरी ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा ऋचा घोष ने 28 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34* रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने 76* (53) रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। मुंबई की तरफ से एक-एक विकेट शबनीम इस्माइल, नट साइवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज को मिला। 
 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग XI: हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार