मुंबई, 11 मई (CRICKETNMORE)| प्लेऑफ में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगी किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों ने रिद्धिमान साहा (नाबाद 93) की अगुआई में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 51वें मैच में गुरुवार को उसके सामने जीत के लिए 231 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी पंजाब ने अपने बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 230 रन बनाए। 

यह इस आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर भी है। हालांकि पंजाब ने शुरू के 10 ओवरों में जिस तरह बल्लेबाजी की, अगर बाकी के दस ओवरों में उसी तरह बल्लेबाजी की होती तो उसका स्कोर 250 के आस-पास होता। पंजाब ने पहले 10 ओवरों में एक विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। अंत के ओवरों में उसकी रनगति कुछ धीमी हो गई।

पंजाब ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किया और मार्टिन गुप्टिल के साथ मनन वोहरा के स्थान पर रिद्धिमान साहा को पारी की शुरुआत के लिए भेजा। उसका यह प्रयोग सफल साबित रहा। दोनों ने तेजी से रन बनाए और इस संस्करण में सबसे तेज पचास रन पूरा करने वाली दूसरी टीम बनी। इस जोड़ी ने 3.4 ओवर में ही पंजाब को 50 के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया था।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

18 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों का पारी खेलने वाले गुप्टिल को कर्ण शर्मा ने अपनी फिरकी में फंसाया। वह 68 के कुल स्कोर पर आउट हुए। गुप्टिल के जाने का असर पंजाब की रनगति पर नहीं पड़ा। साहा का साथ कप्तान ग्लैन मैक्सवेल (47) ने भरपूर दिया। इस जोड़ी ने 7.6 ओवर में ही पंजाब को 100 के कुल स्कोर पर पहुंचा दिया था। 

अर्धशतक से तीन रन दूर मैक्सवेल को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। मैक्सवेल जब आउट हुए तब पंजाब का स्कोर 11 ओवरों में 131 रन था। साहा को फिर शॉन मार्श का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 4.2 ओवर में 12 की औसत से 52 रनों की साझेदारी की। मार्श, मिशेल मैक्लेघन की गेंद पर विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों लपके गए। 

16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेलने वाले मार्श जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 15.2 ओवर में 183 था।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मार्श के बाद क्रीज पर आए अक्षर पटेल (नाबाद 19) ने अंत में साहा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 47 रन जोड़ टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार