आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने ईडन गार्ड्नस में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पंजाब के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए एक ही ओवर में केकेआर को दो झटके दे डाले। उन्होंने अपनी 6 गेंदों के अंदर फिन एलन और कैमरुन ग्रीन को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी के दूसरे ओवर की जिम्मेदारी बार्टलेट को दी और उन्होंने इस ओवर में केकेआर की दुनिया हिला दी। इस ओवर की पहली तीन गेंदों में तो बार्टलेट ने एलन के होश ही उड़ा दिए और एलन को कुछ भी समझ नहीं आया कि गेंद किधर जा रही है और आखिरकार चौथी गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने आसान सा कैच पकड़कर एलन की पारी का अंत कर दिया। उन्होंने आउट होने से पहले 7 गेंदों में 6 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद इसी ओवर में बल्लेबाजी करने आए कैमरुन ग्रीन लेकिन वो भी सिर्फ दो ही गेंदों के मेहमान थे। उनकी पारी की पहली गेंद पर उन्हें चौका मिल गया लेकिन अगली ही गेंद पर बार्टलेट ने कैमरुन ग्रीन के बल्ले का किनारा भी ढूंढ लिया और फिर से प्रभसिमरन सिंह ने कैच पकड़कर केकेआर को दूसरा झटका दे डाला। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की बात करें तो पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं है लेकिन केकेआर ने दो बदलाव किए हैं। आइए देखते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन किस तरह की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार