भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Test sixes) ने पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। है। यशस्वी ने दूसरे दिन 193 गेंदों में सात चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से नाबाद 90 रन की पारी खेली। संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल ने 123 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

यशस्वी टेस्ट क्रिकेत इतिहास में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 2024 में टेस्ट में यशस्वी अभी तक 34 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2014 में टेस्ट में 33 छक्के जड़े थे। 

Advertisement

वह ऑस्ट्रेलिया में बतौर भारतीय ओपनर टेस्ट में सबसे कम उम्र मे पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 साल 330 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। उनसे कम उम्र में शुभमन गिल (21 साल 121 दिन) और केएल राहुल (22 साल 263 दिन) ने यह मुकाम हासिल किया था।

इसके अलावा वह इस स्टेडियम में टेस्ट में पचास प्लस स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ट्रैविस हेड के नाम था, जिन्होंने यहां 24 साल 350 दिन की उम्र में यह पचास प्लस स्कोर बनाया था। 

जायसवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की। 20 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारत की ओपनिंग जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में पहले विकेट के लिए 100 या उससे ज्यादा रन जोड़े। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार