India vs England 4th Test: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Test Record) शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में उन्होंने लगातार दो मैच में दोहरे शतक जड़े हैं। जायसवाल ने पहले तीन मैच में 109 की औसत से 545 रन बनाए हैं औऱ रनों के मामले में कोई और खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं है। 23 फरवरी (शुक्रवार) से रांची में होने वाले चौथे टेस्ट में जायसवाल के पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

 
Advertisement

टेस्ट में 1000 रन

Advertisement

जायसवाल को टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने के लिए 139 रनों की दरकार है। फिलहाल उनके नाम टेस्ट की 13 पारियों में 861 रन बनाए हैं। अगर रांची टेस्ट की पहली पारी में में जायसवाल इस आंकड़े को छू लेते हैं तो टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। 

भारत के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल विनोद कांबली के नाम है, जिन्होंने 14 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 18 पारियों के साथ चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। 

दिग्गजों को छोड़ सकते हैं पीछे

जायसवाल अगर इस मैच में 4 छक्के जड़ लेत हैं तो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 13वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। 22 साल के इस बल्लेबाज ने 7 मैच में 25 छक्के जड़े हैं। उनके पास मयंक अग्रवाल (28), जहीर खान (28) सुनील गावस्कर (26) और विराट कोहली (26) जैसे दिग्गजों को पछाड़ने का मौका होगा।

Advertisement

Also Read: Live Score

बता दें कि जायसवाल ने तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का और एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

कोहली से निकल सकते हैं आगे

Advertisement

जायसवाल अगर 148 रन बना लेते हैं तो भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट में 692 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार