31 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम में आने के लिए खिलाड़ियों को अब यो- यो टेस्ट पास करना पड़ता है जो खिलाड़ियों के लिए पहाड़ तोड़ने के समान होता है। यो- यो टेस्ट में लगातार फेल होने के कारण ही युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम इंडिया में वापसी करने में मुश्किलात हालात पैदा हो रहे हैं।

Advertisement

ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ यो- यो टेस्ट को लेकर एक बड़ा फैसला करने वाला है। खबर है कि यो- यो टेस्ट में पास करने की तय सीमा 16.1 से बढ़ाकर अब 16.5 तक करने वाला है। इसके अलावा खबरों की माने तो इतना ही नहीं इसके बाद आने वाले समय में यो- यो टेस्ट पास करने की सीमा को 17 तक कर दिया जाएगा।

कोचिंग स्टाफ ने यह फैसला खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए लिया जा रहा है। वैसे आपको बता दें कि इंटरनेशनल स्तर पर सभी टीमों ने अपने हिसाब से यो- यो टेस्ट में पास करने की तय सीमा बनाई हुई है। पाकिस्तान के लिए 'यो यो टेस्ट' की सीमा 17.4 है और न्यूज़ीलैंड के लिए 20.1 रखी गई है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार