21 नवंबर। भारतीय टीम का इस साल का आखिरी विदेशी दौरा बुधवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहा है। दोनों टीमें तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच गाबा स्टेडियम में खेलेंगी।

Advertisement

भारत ने हाल ही में अपने घर में टी-20 की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज को मात दी। इस सीरीज में भी वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम हाल के दिनों में कमजोर जरूर लग रही है लेकिन अपने धरती पर कंगारू टीम खतरनाक साबित हो सकती है। आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम जब कभी भी मैदान पर होती है तो स्लैजिंग का माहौल हमेशा बने रहता है।

हालांकि किंग कोहली ने आक्रमकता को लेकर बयान देेते हुए कहा कि इस बार वो स्लैजिंग करने के मुड में नहीं हैं। लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कोहली के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

आपको बता दें कि पहले टी-20 से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा को लेकर माइंड गेम की शुरूआत कर दी है। रोहित शर्मा के बारे में मैक्सवेल ने बयान देते हुए कहा है कि वो एक शानदार खिलाड़ी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान हमारे गेंदबाज उनको आउट करने की भरपूर कोशिश करेंगे।

इसके साथ - साथ मैक्सवेल ने कहा कि रोहित शर्मा के पास काफी शॉट्स हैं जिसके कारण वो गेंदबाजों पर जल्द हावी हो जाते हैं। रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक जमाए हैं जो यह दर्शाता है कि वो कितने खतरनाक हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि मैक्सवेल ने रोहित शर्मा की बराई कर उनके ध्यान को भटकाने की कोशिश की है। ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा को अहमियत देकर भारतीय दूसरे बल्लेबाजों को रिलेक्स कराने की रणनीति चली है।

ऐसे में रोहित के अलावा बाकी बल्लेबाजों को चैन की सांस लेने की जरूरत नहीं है। कंगारू के खिलाड़ी ऐसी बातें कर भारतीय बल्लेबाजों के साथ माइंड गम खेलने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार